सुबह-सुबह पानी में मिलाकर पिएं ये 5 तरह की चीजें, कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी दूर - Latest Information Join Our Whatsapp Group
Advertising

सुबह-सुबह पानी में मिलाकर पिएं ये 5 तरह की चीजें, कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी दूर

Advertising
Advertising
Advertising

Relieve constipation naturally : कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नुस्खे प्रभावी हो सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान से उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

पानी में मिलाकर इन चीजों को पीने से कब्ज की परेशानी होगी दूर

Advertising

Relieve constipation naturally : आज के समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इन परेशानियों का मुख्य कारण खानपान सही न होना होता है। अगर आपका खानपान सही नहीं है, तो ऐसे में कब्ज, अपच, पेट में गैस जैसी परेशानी हो सकती है। वहीं, धीरे-धीरे इसकी वजह से मोटापा भी बढ़ सकता है। कब्ज की परेशानी में सुबह के समय मल त्याग में काफी ज्यादा परेशानी होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में कुछ नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन नुस्खों को आजमाने से कब्ज की परेशानी को कुछ ही दिनों में ठीक किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पानी के साथ कुछ चीजों को मिलाकर लेने का तरीका बताएंगे, जिससे कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

Advertising

जीरा का पानी कब्ज की करे छुट्टी

Advertising

कब्ज की समस्याओं से राहत पाने के लिए पानी में जीरा को उबालकर पिया जा सकता है। जीरा पानी पीने से आपके पेट के अंदर मौजूद गंदगी बाहर हो जाती है। यह अपच की समस्याओं से राहत दिला सकता है। अगर आप कब्ज से जूझ रहे हैं, तो रोजाना सुबह उठने के बाद 1 गिलास जीरा पानी जरूर पिएं। इससे काफी हद तक कब्ज से आराम मिल सकता है।

अजवाइन का पानी कब्ज से दिलाए राहत

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए अजवाइन का पानी काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। यह पेट में गैस की समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें, इसमें 1 चम्मच अजवाइन और थोड़ा सा काला नमक मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।

Advertising

ये भी पढ़े:- 

गैस एसिडिटी की समस्या का निराकरण देसी उपचार

मेथी का पानी कब्ज से दिलाए छुटकारा

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए पानी में मेथी के बीजों को उबालकर या फिर फुलाकर पिएं। इससे पेट की गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें 1 चम्मच मेथी डालकर उबाल लें या फिर मेथी को रातभर पानी में छोड़कर सुबह इसे हल्का सा उबालकर इसका सेवन करें। इससे कब्ज से आराम मिल सकता है।

पानी में मिक्स करें सेंधा नमक

कब्ज और गैस की परेशानी को दूर करने के लिए सेंधा नमक को गुनगुने पानी में घोलकर पिएं। इस पानी का सेवन करने से कब्ज से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर सेंधा नमक को मिक्स करके पिएं। इससे कब्ज से आराम मिल सकता है

Advertising
Advertising
Advertising